---Advertisement---

जिला जज इंद्र प्रीत सिंह जोश को अधिवक्ताओं ने फूलमालाएं पहनाकर दी भावभीनी विदाई

बागपत स्थानांतरण पर कैराना बार भवन में हुआ विदाई समारोह, न्यायिक अधिकारियों और अधिवक्ताओं ने की शिरकत

On: October 22, 2026 7:14 PM
---Advertisement---

HIGHLIGHTS

- जिला एवं सत्र न्यायाधीश इंद्र प्रीत सिंह जोश का जनपद बागपत हुआ स्थानांतरण

- बार एसोसिएशन ने फूलमालाओं से किया सम्मानित, अधिवक्ताओं ने दी विदाई

- राम कौशल बने शामली के नए जिला जज, समारोह में कई न्यायिक अधिकारी रहे मौजूद

- बार अध्यक्ष ईशपाल सिंह ने की अध्यक्षता, महासचिव सरवेज जंग ने किया संचालन

कैराना। जनपद शामली के जिला एवं सत्र न्यायाधीश इंद्र प्रीत सिंह जोश का बागपत स्थानांतरण होने पर बार एसोसिएशन कैराना की ओर से बार भवन में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने जिला जज को फूलमालाएं पहनाकर सम्मानित किया और भावभीनी विदाई दी। कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न न्यायिक अधिकारियों एवं अधिवक्ताओं ने शिरकत की। वहीं, राम कौशल को जनपद शामली का नया जिला एवं सत्र न्यायाधीश बनाया गया है।

कैराना स्थित बार भवन में आयोजित विदाई समारोह में जिला एवं सत्र न्यायाधीश इंद्र प्रीत सिंह जोश का अधिवक्ताओं द्वारा फूलमालाएं पहनाकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय ब्रिजेश कुमार शर्मा, अपर जिला जज प्रथम नवीन कुमार, एडीजे रेप एवं पॉक्सो अशोक भारतेंदु, एडीजे एफटीसी रितु नागर, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अक्षयदीप यादव, सिविल जज सीनियर डिवीजन आंचल कसाना तथा सिविल जज जूनियर डिवीजन जिनत प्रवीण सहित अन्य न्यायिक अधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता बार एसोसिएशन कैराना के अध्यक्ष अधिवक्ता ईशपाल सिंह ने की, जबकि संचालन बार एसोसिएशन के महासचिव अधिवक्ता सरवेज जंग ने किया। इस दौरान सचिव एवं कोषाध्यक्ष प्रदीप कुमार शर्मा भी मौजूद रहे।

विदाई समारोह में जिला शासकीय अधिवक्ता संजय चौहान, अधिवक्ता चौधरी शैलेन्द्र, नसीम अहमद, सालिम चौधरी, नीरज चौहान, इंतजार अहमद, ब्रह्मपाल सिंह चौहान, खड़क सिंह चौहान, जावेद अली चौहान, मुनेंद्र सिंह, मनीष कोशिक व शगुन मित्तल सहित अन्य अधिवक्तागण उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय है कि जिला एवं सत्र न्यायाधीश इंद्र प्रीत सिंह जोश का स्थानांतरण जनपद बागपत के लिए हुआ है। उनके स्थान पर राम कौशल को शामली का नया जिला एवं सत्र न्यायाधीश बनाया गया है। स्थानांतरण के अवसर पर बार एसोसिएशन कैराना द्वारा आयोजित समारोह में अधिवक्ताओं ने जिला जज इंद्र प्रीत सिंह जोश को फूलमालाओं से सम्मानित करते हुए विदाई दी।

Sudhir Chaudhary

निर्भीक दृष्टि, निष्पक्ष विचार, सच की बुलंद आवाज़। संकल्प - जनहित सर्वोपरि, अन्याय से संघर्ष। ‘सत्यमेव जयते’ - सत्य का साहस, सम्मान का संकल्प, अस्तित्व की जंग।

error: Content is protected !!