---Advertisement---

कैराना में एमएलसी चुनाव में 69.89 प्रतिशत मतदान, एसडीएम और सीओ ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

एसडीएम शिवाजी यादव और सीओ हेमंत कुमार ने मतदान केंद्र का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल को दिए सख्त निर्देश

On: October 23, 2026 7:14 PM
---Advertisement---

HIGHLIGHTS

- तीन बूथों पर 877 पंजीकृत मतदाताओं के लिए हुई मतदान की व्यवस्था, सुबह आठ से शाम चार बजे तक चला मतदान

- एसडीएम शिवाजी यादव और सीओ हेमंत कुमार ने मतदान केंद्र का किया निरीक्षण, पुलिस बल को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

कैराना। मेरठ खंड स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी चुनाव के तहत शुक्रवार को कैराना विकास खंड कार्यालय में बनाए गए तीन बूथों पर मतदान संपन्न हुआ। कैराना में कुल 69.89 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। एसडीएम शिवाजी यादव ने मतदान प्रतिशत की जानकारी दी। सुबह आठ बजे शुरू हुई मतदान प्रक्रिया शाम चार बजे तक चली। इस दौरान मतदान केंद्र पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। एसडीएम शिवाजी यादव और सीओ हेमंत कुमार ने मतदान स्थल पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित कराने के लिए तैनात पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

शुक्रवार को कैराना विकास खंड कार्यालय में निर्धारित समय पर मतदान प्रक्रिया शुरू हुई। यहां तीन अलग-अलग कमरों में मतदेय स्थल बनाए गए थे। कमरा नंबर एक में 395, कमरा नंबर दो में 385 तथा कमरा नंबर तीन में 97 मतदाता पंजीकृत थे। इस प्रकार तीनों बूथों पर कुल 877 मतदाताओं के लिए मतदान की व्यवस्था की गई थी।

मतदान के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। एसडीएम शिवाजी यादव एवं सीओ हेमंत कुमार ने मतदान केंद्र पहुंचकर सुरक्षा इंतजामों का निरीक्षण किया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को मतदान प्रक्रिया के दौरान विशेष सतर्कता बरतने, कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार भी पुलिस बल के साथ मतदान स्थल पर मौजूद रहे।

इससे पूर्व गुरुवार को भी एसडीएम शिवाजी यादव ने मतदान केंद्र का निरीक्षण कर बैरिकेडिंग, पेयजल, साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया था। इस दौरान नायब तहसीलदार आकाश चौधरी एवं खंड विकास अधिकारी रोहित शर्मा मौजूद रहे थे।

शुक्रवार को मतदान संपन्न होने के बाद एसडीएम शिवाजी यादव ने कैराना में 69.89 प्रतिशत मतदान दर्ज होने की जानकारी दी। मतदान के दौरान प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर सक्रिय रहे।

Sudhir Chaudhary

निर्भीक दृष्टि, निष्पक्ष विचार, सच की बुलंद आवाज़। संकल्प - जनहित सर्वोपरि, अन्याय से संघर्ष। ‘सत्यमेव जयते’ - सत्य का साहस, सम्मान का संकल्प, अस्तित्व की जंग।

error: Content is protected !!