---Advertisement---

6 दंपत्तियों को डीआईजी ने प्रशस्ति चिन्ह प्रदान कर किया सम्मानित

On: October 18, 2026 2:03 PM
---Advertisement---

शामली। मिशन शक्ति फेज 6.0 के तहत शुक्रवार को पुलिस लाइन में सम्मान एवं फीडबैक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर डीआईजी सहारनपुर अभिषेक सिंह ने 6 दंपत्तियों को प्रशस्ति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया तथा उनसे संवाद स्थापित कर काउंसलिंग प्रक्रिया, पुलिस द्वारा उपलब्ध कराए गए सहयोग तथा विवादों के समाधान के संबंध में फीडबैक लिया।
शुक्रवार को पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में डीआईजी अभिषेक सिंह ने मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण हेतु किए जा रहे प्रयासों की सराहना की साथ ही अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने तथा पीड़ित महिलाओं को संवेदनशीलता के साथ त्वरित सहायता एवं न्यायोचित समाधान उपलब्ध कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

डीआईजी ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0 के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों, महिला हेल्पलाइन नंबरों तथा विभिन्न सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया जा रहा है। साथ ही महिला संबंधी शिकायतों पर संवेदनशीलता के साथ कार्यवाही करते हुए आवश्यक परामर्श एवं सहायता उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इस मौके पर एएसपी सुमित शुक्ला सहित अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे।

Sudhir Chaudhary

निर्भीक दृष्टि, निष्पक्ष विचार, सच की बुलंद आवाज़। संकल्प - जनहित सर्वोपरि, अन्याय से संघर्ष। ‘सत्यमेव जयते’ - सत्य का साहस, सम्मान का संकल्प, अस्तित्व की जंग।

error: Content is protected !!