शामली। दुर्गाष्टमी, दशहरा व दीपावली जैसे बडे पर्वों को देखते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है। इसी के तहत शुक्रवार को डीआईजी सहारनपुर अभिषेक सिंह शामली पहुंचे तथा पुलिस फोर्स के साथ शहर में पैदल मार्च किया। डीआईजी ने त्यौहार पर सतर्कता बरतने, बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था व गश्त बढाने के कडे निर्देश दिए वहीं दुर्गाष्टमी व दशहरा पर्व को देखते हुए विशेष सतर्कता बरतने व असामाजिक तत्वों पर कडी निगरानी की भी हिदायत दी।
जानकारी के अनुसार त्यौहारों को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट व मुस्तैद हो गया है। शुक्रवार को डीआईजी सहारनपुर अभिषेक सिंह ने भी त्यौहारों के मद्देनजर शामली पहुंचकर पुलिस फोर्स के साथ बाजारों में पैदल मार्च किया। इससे पूर्व कोतवाली पहुंचने पर डीआईजी का पुलिसकर्मियों ने स्वागत किया। इसके बाद डीआईजी ने कोतवाली से पैदल मार्च निकाला। पैदल मार्च कोतवाली से प्रारंभ होकर अग्रसेन पार्क, वर्मा मार्किट, वीवी इंटर कालेज रोड, फव्वारा चौंक से होते हुए विजय चौंक पर संपन्न हुआ। डीआईजी ने पुलिसकर्मियों को आगामी त्यौहारों पर विशेष सतर्कता बरतने, त्यौहारों को शांतिपूर्वक संपन्न कराने, भीड भाड वाले बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था कडी करने, गश्त करने के भी निर्देश दिए। डीआईजी ने बाजारों में जाम के कारण लोगांे व व्यापारियों को होने वाली परेशानियों को देखते हुए भी विशेष दिशा निर्देश दिए। इसके अलावा दुर्गाष्टमी व दशहरे के त्यौहार पर मंदिरों व रावण दहन स्थलों पर पुलिस फोर्स की तैनाती करने तथा त्यौहारों पर माहौल खराब करने वाले असामाजिक तत्वों पर कडी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस दौरान एएसपी सुमित शुक्ला, सीओ सिटी जितेन्द्र सिंह, सीओ भवन शिवकुमार चौहान, कोतवाली प्रभारी सहित बडी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।
त्योहारों को लेकर शामली पहुंचे डीआईजी, किया पैदल मार्च
डीआईजी अभिषेक सिंह ने पुलिसकर्मियों को आगामी त्यौहारों पर विशेष सतर्कता बरतने, त्यौहारों को शांतिपूर्वक संपन्न कराने, भीड भाड वाले बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था कडी करने, गश्त करने के भी निर्देश दिए।
HIGHLIGHTS
-त्यौहार पर सतर्कता बरतने के लिए अलर्ट
-बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था व गश्त बढाने के कडे निर्देश
-दुर्गाष्टमी व दशहरे के पर्व को लेकर मंदिरों में पुलिस फोर्स तैनात करने के निर्देश
-असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई के निर्देश।






