---Advertisement---

भाई-बहन पर जानलेवा हमले के मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार

कैराना के खुरगान रोड पर धारदार हथियारों से हमले का मामला, सात नामजद समेत कई अज्ञात के खिलाफ दर्ज हुआ था मुकदमा

On: October 20, 2026 5:43 PM
---Advertisement---

HIGHLIGHTS

- एसपी के निर्देश पर कैराना पुलिस की कार्रवाई, पांच वांछित आरोपी चढ़े हत्थे

- सरफराज और उसकी बहन से गाली-गलौज, मारपीट व जानलेवा हमले का आरोप

- इस्सोपुर खुरगान के दो और मलकपुर के तीन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

- सीओ हेमंत कुमार के नेतृत्व में कार्रवाई, कोतवाली प्रभारी सतीश कुमार को मिले थे गिरफ्तारी के निर्देश

कैराना। खुरगान रोड पर युवक और उसकी बहन के साथ मारपीट तथा धारदार हथियारों से जानलेवा हमला करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने पांच वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना में सात नामजद सहित चार-पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस की कार्रवाई से आरोपियों में खलबली मची है।

पुलिस के अनुसार, कस्बे के मोहल्ला खैलकलां खुरगान रोड निवासी रेशमा पत्नी सरफराज ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया था कि 19 अक्टूबर को उसके पति सरफराज और ननद के साथ फुरकान आदि ने एक राय होकर गाली-गलौज व मारपीट की थी। आरोप है कि हमलावरों ने धारदार हथियारों से जानलेवा हमला किया था। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने सात नामजद और चार-पांच अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक शामली एनपी सिंह ने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार को आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। मंगलवार को अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी कैराना हेमंत कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए पांच वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों में इस्सोपुर खुरगान निवासी मुकरीम पुत्र मुस्तकीम, शाहरुख पुत्र मतलूब तथा गांव मलकपुर निवासी अभिनन्दन पुत्र राकेश, एहसान पुत्र महबूब और फुरकान पुत्र वसे शामिल हैं।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार, हेड कांस्टेबल एकता नागर, रवि कुमार और कांस्टेबल हरेन्द्र शर्मा शामिल रहे। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Sudhir Chaudhary

निर्भीक दृष्टि, निष्पक्ष विचार, सच की बुलंद आवाज़। संकल्प - जनहित सर्वोपरि, अन्याय से संघर्ष। ‘सत्यमेव जयते’ - सत्य का साहस, सम्मान का संकल्प, अस्तित्व की जंग।

error: Content is protected !!