---Advertisement---

तीन शोकाकुल परिवारों के बीच पहुंचे पूर्व सांसद प्रदीप चौधरी, साझा किया दुःख

रामड़ा से कैराना तक शोकाकुल परिवारों का दुःख साझा कर दी सांत्वना, भाजपा एमएलसी मोहित बेनीवाल ने भी अर्पित किए श्रद्धासुमन

On: October 22, 2026 5:29 PM
---Advertisement---

HIGHLIGHTS

- गांव रामड़ा में स्वर्गीय मदन सिंह की तेरहवीं में शामिल हुए पूर्व सांसद

- बनखंडी मंदिर में स्वर्गीय चौधरी वीरसेन देशवाल को अर्पित किए श्रद्धासुमन

- टीचर्स कॉलोनी में वरिष्ठ अधिवक्ता आलोक चौहान की दिवंगत माता को दी श्रद्धांजलि

- भाजपा एमएलसी मोहित बेनीवाल भी दो शोक कार्यक्रमों में हुए शामिल, जताईं संवेदनाएं

कैराना। पूर्व सांसद प्रदीप चौधरी ने गुरुवार को कैराना क्षेत्र में तीन अलग-अलग स्थानों पर पहुंचकर दिवंगत व्यक्तियों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शोकाकुल परिवारों के बीच बैठकर उनका दुःख साझा किया और परिजनों को ढांढस बंधाया। वहीं, भाजपा एमएलसी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने भी दो स्थानों पर शोक कार्यक्रमों में शामिल होकर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

गुरुवार को पूर्व सांसद प्रदीप चौधरी कैराना लोकसभा क्षेत्र के गांव रामड़ा पहुंचे। यहां उन्होंने स्वर्गीय श्री मदन सिंह की रस्म तेरहवीं में शामिल होकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान उन्होंने शोक संतप्त परिवार के सदस्यों के बीच बैठकर उनका दुःख साझा किया। पूर्व सांसद ने परिजनों को सांत्वना देते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

वहीं, कैराना नगर स्थित बनखंडी मंदिर में स्वर्गीय चौधरी वीरसेन देशवाल की रस्म तेरहवीं के अवसर पर पूर्व सांसद प्रदीप चौधरी ने पहुंचकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान भाजपा एमएलसी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित बेनीवाल भी शोक सभा में शामिल हुए। दोनों नेताओं ने दिवंगत चौधरी वीरसेन देशवाल को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए परिवार के प्रति गहरी शोक संवेदनाएं प्रकट कीं। उन्होंने शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाते हुए दुःख की इस घड़ी में धैर्य बनाए रखने की कामना की।

इसके अलावा पूर्व सांसद प्रदीप चौधरी कैराना नगर की टीचर्स कॉलोनी स्थित वरिष्ठ अधिवक्ता आलोक चौहान के आवास पर पहुंचे। यहां उन्होंने अधिवक्ता की माता स्वर्गीय श्रीमती उर्मिला को श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी। उन्होंने परिवार के सदस्यों के बीच बैठकर उनका दुःख साझा किया तथा अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

इस दौरान भाजपा एमएलसी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने भी वरिष्ठ अधिवक्ता आलोक चौहान के आवास पर पहुंचकर उनकी दिवंगत माता को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की।

पूर्व सांसद प्रदीप चौधरी ने तीनों दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिवारों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की। इस दौरान अन्य गणमान्य लोग भी शामिल हुए।

Sudhir Chaudhary

निर्भीक दृष्टि, निष्पक्ष विचार, सच की बुलंद आवाज़। संकल्प - जनहित सर्वोपरि, अन्याय से संघर्ष। ‘सत्यमेव जयते’ - सत्य का साहस, सम्मान का संकल्प, अस्तित्व की जंग।

error: Content is protected !!