---Advertisement---

कैराना में मिशन शक्ति टीम ने बढ़ाया मदद का हाथ

आर्थिक तंगी से जूझ रही जरूरतमंद महिला का सहारा बनी मिशन शक्ति टीम

On: October 18, 2026 12:55 PM
---Advertisement---

HIGHLIGHTS

- पति की लंबी बीमारी से आर्थिक संकट में घिरी महिला को पहुंचाई राहत

- कैराना मिशन शक्ति टीम ने घर पहुंचकर जाना दर्द, उपलब्ध कराई खाद्य सामग्री

- निःसंतान दंपती की परेशानियों को समझकर दैनिक जरूरतों का सामान सौंपा

- मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला सुरक्षा के साथ सेवा का भी दिया संदेश

कैराना। पति की लंबी बीमारी और आर्थिक तंगी से जूझ रही एक जरूरतमंद महिला के लिए कैराना की मिशन शक्ति टीम मददगार बनकर सामने आई। महिला की बदहाल पारिवारिक स्थिति की जानकारी मिलने पर टीम उसके घर पहुंची और परेशानियों को समझते हुए घरेलू खाद्य सामग्री के साथ दैनिक उपयोग की आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध कराईं। पुलिस की इस मानवीय पहल ने महिला को राहत पहुंचाने के साथ ही मिशन शक्ति अभियान के सेवा और संवेदनशीलता के उद्देश्य को भी सार्थक किया।

जानकारी के अनुसार, कैराना मिशन शक्ति टीम को क्षेत्र की एक जरूरतमंद महिला के आर्थिक संकट से जूझने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही टीम महिला के घर पहुंची और उससे बातचीत कर पारिवारिक परिस्थितियों की जानकारी ली। इस दौरान महिला ने बताया कि उसका पति लंबे समय से मधुमेह की बीमारी से पीड़ित है। बीमारी के कारण परिवार की आर्थिक स्थिति लगातार कमजोर होती चली गई। महिला की कोई संतान भी नहीं है। ऐसे में पति की बीमारी और घर की दैनिक जरूरतों को पूरा करना उसके लिए मुश्किल हो रहा है।

महिला की परेशानी जानने के बाद मिशन शक्ति टीम ने मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए तत्काल सहायता का हाथ बढ़ाया। टीम ने महिला को घरेलू खाद्य सामग्री और रोजमर्रा के उपयोग में आने वाली आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध कराईं। इस पहल का उद्देश्य आर्थिक संकट से जूझ रही महिला को राहत पहुंचाना और मुश्किल परिस्थितियों में उसे सहयोग प्रदान करना रहा।

मिशन शक्ति टीम ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0 के अंतर्गत शामली पुलिस महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा और संरक्षण के लिए लगातार प्रयासरत है। इसके साथ ही जरूरतमंद एवं विषम परिस्थितियों में जीवनयापन कर रही महिलाओं की समस्याओं के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण अपनाते हुए उनकी हरसंभव सहायता की जा रही है। पुलिस का उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के साथ ही जरूरत के समय उनके साथ खड़ा होना भी है।

Sudhir Chaudhary

निर्भीक दृष्टि, निष्पक्ष विचार, सच की बुलंद आवाज़। संकल्प - जनहित सर्वोपरि, अन्याय से संघर्ष। ‘सत्यमेव जयते’ - सत्य का साहस, सम्मान का संकल्प, अस्तित्व की जंग।

error: Content is protected !!