---Advertisement---

स्वच्छता की मुहिम में जुटी पुलिस, थानों से पुलिस लाइन तक चला सफाई अभियान

एसपी एनपी सिंह के निर्देशन में पुलिसकर्मियों ने संभाली सफाई की कमान, कैराना कोतवाली में थानाध्यक्ष ललिता सिंह के नेतृत्व में चला अभियान

On: October 22, 2026 8:29 PM
---Advertisement---

HIGHLIGHTS

- स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत जिले के सभी थानों और पुलिस कार्यालयों में हुई साफ-सफाई

- पुलिसकर्मियों ने थाना परिसर, बैरकों और आवासीय क्षेत्रों से हटाया कूड़ा-कचरा

- कैराना कोतवाली स्थित परामर्श केंद्र एवं महिला थाने में चला विशेष सफाई अभियान

- थानाध्यक्ष ललिता सिंह के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने की सफाई, लोगों को किया जागरूक

कैराना। जनपद में स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के अंतर्गत गुरुवार को शामली पुलिस ने स्वच्छता का संदेश देते हुए व्यापक सफाई अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक एनपी सिंह के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक सुमित शुक्ला के मार्गदर्शन में जिले के समस्त थानों, पुलिस कार्यालयों और पुलिस लाइन में पुलिसकर्मियों ने साफ-सफाई की। वहीं, महिला थाना एवं परामर्श केंद्र में थानाध्यक्ष ललिता सिंह के नेतृत्व में विशेष सफाई अभियान चलाकर पुलिसकर्मियों के साथ आमजन को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।


गुरुवार को स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत शामली पुलिस द्वारा जनपद के विभिन्न थाना परिसरों, पुलिस कार्यालयों, बैरकों, आवासीय परिसरों एवं आसपास के क्षेत्रों में सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने परिसर में फैले अनावश्यक कूड़े-कचरे को हटाकर साफ-सफाई की तथा कार्यस्थलों को स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया।
अभियान के दौरान पुलिसकर्मियों को स्वच्छ वातावरण बनाए रखने, कूड़े-कचरे का उचित निस्तारण करने तथा स्वच्छता को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया गया। पुलिस अधिकारियों का उद्देश्य थाना एवं कार्यालय परिसरों में स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित करने के साथ ही पुलिसकर्मियों में स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है।


महिला थाने में थानाध्यक्ष ललिता सिंह ने संभाली सफाई अभियान की कमान


वहीं, महिला थाना एवं परामर्श केंद्र में थानाध्यक्ष ललिता सिंह के नेतृत्व में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान महिला पुलिसकर्मियों ने थाना परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई की। थानाध्यक्ष ने स्वच्छता के महत्व पर जोर देते हुए पुलिसकर्मियों को कार्यस्थल पर नियमित साफ-सफाई बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। साथ ही लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान महिला हेड कांस्टेबल पूनम मिश्रा, आशा तथा कांस्टेबल रिषा, रेनू एवं अंजू सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।


शामली पुलिस की ओर से सभी पुलिसकर्मियों से अपने कार्यस्थलों एवं आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने तथा स्वच्छता का संदेश आमजन तक पहुंचाने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित कार्यस्थलों को बेहतर कार्य वातावरण और विभागीय कार्यों के सुचारु संचालन के लिए महत्वपूर्ण बताया।

Sudhir Chaudhary

निर्भीक दृष्टि, निष्पक्ष विचार, सच की बुलंद आवाज़। संकल्प - जनहित सर्वोपरि, अन्याय से संघर्ष। ‘सत्यमेव जयते’ - सत्य का साहस, सम्मान का संकल्प, अस्तित्व की जंग।

error: Content is protected !!