---Advertisement---

कैराना में अवैध हथियारों के साथ मुजफ्फरनगर के दो युवक गिरफ्तार

कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान दबोचे आरोपी, तमंचा, जिंदा कारतूस, चाकू और बाइक बरामद

On: October 18, 2026 2:58 PM
---Advertisement---

HIGHLIGHTS

* चेकिंग के दौरान कैराना पुलिस के हत्थे चढ़े मुजफ्फरनगर के दो युवक

* कब्जे से 315 बोर का तमंचा, जिंदा कारतूस, चाकू और बाइक बरामद

कैराना। संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग के दौरान कैराना कोतवाली पुलिस ने मुजफ्फरनगर के दो युवकों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 315 बोर का तमंचा, जिंदा कारतूस, अवैध चाकू और स्प्लेंडर बाइक बरामद हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

शनिवार को पुलिस अधीक्षक शामली एनपी सिंह के निर्देश पर जनपद में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों के विरुद्ध चेकिंग अभियान चलाया गया। अपर पुलिस अधीक्षक सुमित शुक्ला के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी कैराना के पर्यवेक्षण में चलाए गए अभियान के दौरान कोतवाली पुलिस ने दो संदिग्ध युवकों को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 315 बोर का अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस और चाकू बरामद हुआ। पुलिस ने उनकी स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी कब्जे में ले ली।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अरशद पुत्र इस्लाम और गुफरान पुत्र इस्लाम निवासी गांव सैदपुरा, कस्बा बघरा, थाना तितावी, जनपद मुजफ्फरनगर के रूप में हुई है। दोनों के विरुद्ध कैराना कोतवाली में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जितेंद्र कुमार त्यागी, हेड कांस्टेबल आशीष कुमार, अनुज कुमार और उधम सिंह शामिल रहे।

Sudhir Chaudhary

निर्भीक दृष्टि, निष्पक्ष विचार, सच की बुलंद आवाज़। संकल्प - जनहित सर्वोपरि, अन्याय से संघर्ष। ‘सत्यमेव जयते’ - सत्य का साहस, सम्मान का संकल्प, अस्तित्व की जंग।

error: Content is protected !!