शामली। बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभयान के तहत शहर के श्री जैन कन्या इंटर कालेज की छात्रा वंशिका शर्मा को एक दिन के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक बनाया । छात्रा ने कार्यालय की पत्रावलियों का निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
जिला विद्यालय निरीक्षक ऐश्वर्या जायसवाल ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान के तहत जैन कन्या इंटर कालेज की कक्षा 12 की छात्रा वंशिका शर्मा को एक दिन के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक बनाया गया, साथ ही छात्रा को कार्यालय से संबंधित सभी जानकारी दी गयी। उन्होंने बताया कि इस पहल का उद्देश्य छात्राओं केा प्रशासनिक कार्यप्रणाली से परिचित कराना, उनमें नेतृत्व क्षमता एवं निर्णय लेने की योग्यता को विकसित करना है। एक दिन की जिला विद्यालय निरीक्षक वंशिका शर्मा ने भी कार्यालय की पत्रावलियोें का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कालेज की प्रधानाचार्या डा. रूचिता ढाका ने इस पहल को छात्राओं में आत्मसम्मान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।






