---Advertisement---

ज्वैलर्स की दुकान से करोडों की चोरी, हडकंप

शामली। सर्राफा व्यापारी की दुकान में करोडों की चोरी की घटना से पुलिस विभाग में हडकंप मचा हुआ है। खुद एसपी एनपी सिंह ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली तथा पुलिस को घटना के जल्द खुलासे के निर्देश दिए।

On: October 17, 2026 2:08 PM
---Advertisement---

HIGHLIGHTS

- सवा करोड कीमत का आधा किलो सोना व पचास किलो चांदी पर हाथ साफ किया

- सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने की जांच पडताल, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस टीम

- एसपी ने भी मौके पर पहुंचकर ली घटना की जानकारी, घटना के जल्द खुलासे के निर्देश

शामली। शहर के गांधी चौंक स्थित उमा ज्वेलर्स की दुकान में अज्ञात चोरों ने लगभग सवा करोड के सोने चांदी के जेवरातों पर हाथ साफ कर दिया तथा चंपत हो गए। बुधवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर हडकम्प मच गया। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची तथा जांच पडताल शुरू की। पुलिस सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। चोरी की इतनली बडी वारदात से शहर में हडकम्प व दहशत बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार शहर के गांधी चौंक पर दीपक की उमा ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। मंगलवार की रात दीपक दुकान बंद कर घर चले गए थे। बुधवार की सुबह जब वे दुकान पर पहुंचे तथा देखा कि अंदर सामान अस्त-व्यस्त पडा है जिससे उनके होश उड गए। दुकान की छत फटी हुई थी तथा वहां रखा सोने चांदी के जेवरात गायब थे। दीपक के शोर मचाने पर आसपास के दुकान मौके पर पहुंच। दुकान मालिक की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची तथा जांच पडताल शुरू की। आशंका जताई जा रही है कि चोर छत के रास्ते दुकान में घुसे तथा वहां रखे सोने चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गए। दुकान मालिक के अनुसार चोर दुकान से आधा किलो सोना व करीब पचास किलो चांदी ले गए है। चोरी गए सामान कीमत करीब सवा करोड रुपये बतायी जा रही है। चोरी की इतनी बडी वारदात से दुकानदारों में दहशत का माहौल है। पुलिस दुकान व आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पुलिस फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान करने की कोशिश में जुटी है। इसके अलावा घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। पुलिस ने कहा कि जल्द से जल्द चोरी की घटना का खुलासा किया जाएगा। पीडित सर्राफा व्यापारी ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है।

एसपी ने दिए घटना के जल्द खुलासे के निर्देश

शामली। सर्राफा व्यापारी की दुकान में करोडों की चोरी की घटना से पुलिस विभाग में हडकंप मचा हुआ है। खुद एसपी एनपी सिंह ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली तथा पुलिस को घटना के जल्द खुलासे के निर्देश दिए। एसपी ने पीडित सर्राफा व्यापारी व अन्य व्यापारियों को भी आश्वासन दिया कि मामले का जल्द ही पटाक्षेप कर चोरों को गिरफ्तार किया जाएगा। व्यापारियों ने एसपी से मांग की कि ठंड के बढते मौसम को देखते हुए बाजारों में पुलिस की गश्त बढाई जाए। एसपी ने सभी को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Sudhir Chaudhary

निर्भीक दृष्टि, निष्पक्ष विचार, सच की बुलंद आवाज़। संकल्प - जनहित सर्वोपरि, अन्याय से संघर्ष। ‘सत्यमेव जयते’ - सत्य का साहस, सम्मान का संकल्प, अस्तित्व की जंग।

Leave a Comment

error: Content is protected !!