---Advertisement---

बिजली तार चोर गिरोह का भंडाफोड, तीन शातिर गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार बुधवार को आदर्श मंडी पुलिस ने तार चोर गिरोह का खुलासा करते हुए तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए बडी मात्रा में बिजली के तार भी बरामद किए हैं।

On: October 17, 2026 2:07 PM
---Advertisement---

HIGHLIGHTS

  • आदर्श मंडी पुलिस ने बडी मात्रा में चोरी किए बिजली के तार भी किए बरामद
  • जनपद के देहात क्षेत्रों में करते थे चोरी की वारदात, जनपद मुजफ्फरनगर में की थी तार चोरी

शामली। आदर्श मंडी थाना पुलिस ने बिजली के तार चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए बडी मात्रा में बिजली के तार भी बरामद किए हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार बुधवार को आदर्श मंडी पुलिस ने तार चोर गिरोह का खुलासा करते हुए तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए बडी मात्रा में बिजली के तार भी बरामद किए हैं। पूछताछ में चोरों ने अपने नाम शाहरुख पुत्र शाहिद निवासी मोहल्ला शेखजादगान, कस्बा कांधला, कासिम पुत्र सलीम निवासी मोहल्ला आलखुर्द, कस्बा कैराना और परवेज उर्फ सोनू पुत्र इमरान निवासी मोहल्ला अस्सारियान, कस्बा कैराना बताए हैं। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी शामली और मुजफ्फरनगर जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बिजली के खंभों से तार चोरी करने की घटनाओं में शामिल थे। इन घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए जनपद में मुकदमे दर्ज किए गए थे और पुलिस की कई टीमों का गठन किया गया था। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे रात के समय बिजली के खंभों से तार काटकर चोरी करते थे। चोरी किए गए तारों को वे सुनसान स्थानों पर छिपा देते थे। इसके बाद उन तारों को काटकर उनके कटपीस तैयार करते थे और उन्हें अलग-अलग जगहों पर बेच देते थे। पुलिस ने बताया कि आरोपी शामली जनपद के टिटौली, बनत, शेखपुरा, बुढ़ाना कला, धौलड़ी और लांक सहित अन्य क्षेत्रों में बिजली तार चोरी की घटनाओं में शामिल रहे हैं। पुलिस के मुताबिक, मुजफ्फरनगर जनपद के कुछ क्षेत्रों में भी वारदात करने की बात सामने आई है। आरोपियों के कब्जे से करीब 40 से 45 किलोग्राम वजन के दो बंडल बिजली के तार बरामद किए हैं। इसके अलावा एल्युमिनियम बिजली तार के कटपीस से भरी चार बोरियां भी बरामद हुई हैं। पुलिस के अनुसार, लगभग 11 किलोग्राम के चार बंडल छोटे बिजली के तार भी बरामद किए गए हैं। इन सामानों के अतिरिक्त विभिन्न अभियोगों से संबंधित अन्य एल्युमिनियम तार और कटपीस भी पुलिस को मिले।

Sudhir Chaudhary

निर्भीक दृष्टि, निष्पक्ष विचार, सच की बुलंद आवाज़। संकल्प - जनहित सर्वोपरि, अन्याय से संघर्ष। ‘सत्यमेव जयते’ - सत्य का साहस, सम्मान का संकल्प, अस्तित्व की जंग।

Leave a Comment

error: Content is protected !!