---Advertisement---

फैक्टरी मालिक अरबीन चौहान की हत्या से परिजनों व ग्रामीणों में आक्रोश |

जानकारी के अनुसार कैराना क्षेत्र के गांव मन्ना माजरा निवासी टायर फैक्टरी मालिक अरबीन चौहान की सहारनपुर जनपद के गंगोह क्षेत्र में हत्या कर दी गयी थी। इस हत्याकांड को लेकर मृतक के परिजनों में काफी आक्रोश है।

On: October 17, 2026 2:04 PM
---Advertisement---

HIGHLIGHTS

मन्ना माजरा में पंचायत का आयोजन, सरकार से आरोपितों के घरों पर बुल्डोजर चलाने की मांग

परिजनों ने दी चेतावनीः अगर न्याय न मिला तो गांव से पलायन कर जाएंगे परिजन

कैराना। कैराना क्षेत्र के गांव मन्ना माजरा निवासी अरबीन चौहान हत्याकांड को लेकर जहां परिजनों में शोक छाया हुआ है वहीं ग्रामीणों ने आरोपितों के खिलाफ बुल्डोजर कार्रवाई की मांग की है। इस मामले को लेकर सोमवार को मन्ना माजरा गांव में पंचायत हुई जिसमें परिजनों व ग्रामीणों ने एक स्वर में सरकार से आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की।

जानकारी के अनुसार कैराना क्षेत्र के गांव मन्ना माजरा निवासी टायर फैक्टरी मालिक अरबीन चौहान की सहारनपुर जनपद के गंगोह क्षेत्र में हत्या कर दी गयी थी। इस हत्याकांड को लेकर मृतक के परिजनों में काफी आक्रोश है। इस मामले को लेकर सोमवार को गांव मन्ना माजरा में परिजनों व ग्रामीणों की पंचायत का आयोजन किया गया जिसमें परिजनों व ग्रामीणों ने एक स्वर में आरोपितों के घरों पर बुुल्डोजर व कडी से कडी कार्रवाई करने की मांग की गयी। पंचायत के दौरान परिजनों ने कहा कि अरबीन चौहान की हत्या करने वालों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई होनी चाहिए, जिससे पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके।

उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलवाने की मांग की। साथ ही, भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए भी आरोपियों के खिलाफ सख्त कदम उठाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर मामले में आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई, तो वे गांव से पलायन करने को मजबूर होंगे। परिजनों ने प्रशासन और सरकार से इस मामले को गंभीरता से लेने और उन्हें न्याय दिलाने की मांग की।

Sudhir Chaudhary

निर्भीक दृष्टि, निष्पक्ष विचार, सच की बुलंद आवाज़। संकल्प - जनहित सर्वोपरि, अन्याय से संघर्ष। ‘सत्यमेव जयते’ - सत्य का साहस, सम्मान का संकल्प, अस्तित्व की जंग।

Leave a Comment

error: Content is protected !!