---Advertisement---

शिक्षक और स्नातक चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों को जिताने का आह्वान |

सुरेश राणा ने गुरु नानक इंटर कॉलेज जलालाबाद, अर्पण पब्लिक स्कूल थानाभवन, अल्पाइन इंटरनेशनल स्कूल जलालाबाद, मान सरोवर पब्लिक स्कूल बाबरी और जनता इंटर कॉलेज बाबरी में आयोजित बैठकों में भाग लिया।

On: October 17, 2026 2:04 PM
---Advertisement---

HIGHLIGHTS

पूर्व मंत्री सुरेश राणा ने विभिन्न शिक्षण संस्थानांे में की बैठकें, अधिक से अधिक मतदान करने की अपील

थानाभवन। विधान परिषद शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर भाजपा ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश राणा ने मंगलवार को थानाभवन विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में बैठक कर शिक्षकों और स्नातकों से भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में अधिकाधिक मतदान करने की अपील की।

सुरेश राणा ने गुरु नानक इंटर कॉलेज जलालाबाद, अर्पण पब्लिक स्कूल थानाभवन, अल्पाइन इंटरनेशनल स्कूल जलालाबाद, मान सरोवर पब्लिक स्कूल बाबरी और जनता इंटर कॉलेज बाबरी में आयोजित बैठकों में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने मेरठ खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी श्रीचंद शर्मा और स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी दिनेश गोयल के समर्थन में मतदान करने का आह्वान किया। सुरेश राणा ने कहा कि शिक्षक और स्नातक समाज राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शिक्षकों का योगदान नई पीढ़ी को संस्कारवान, शिक्षित और जिम्मेदार नागरिक बनाने में अहम है, जबकि स्नातक समाज देश और प्रदेश के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी निभाता है। उन्होंने कहा कि विधान परिषद चुनाव में शिक्षकों और स्नातकों की भागीदारी लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे शिक्षक एवं स्नातक मतदाताओं से व्यक्तिगत संपर्क स्थापित करें और भाजपा प्रत्याशियों की नीतियों एवं विचारों को उनके सामने रखें। चुनाव में प्रत्येक मत का महत्व है, इसलिए मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करना जरूरी है। राणा ने कहा कि भाजपा शिक्षक और स्नातक समाज की अपेक्षाओं को महत्व देती है। उन्होंने विश्वास जताया कि कार्यकर्ताओं के सामूहिक प्रयास और मतदाताओं के सहयोग से पार्टी प्रत्याशियों को सफलता मिलेगी। बैठकों के माध्यम से चुनावी रणनीति पर चर्चा करते हुए अधिकाधिक मतदान सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

Sudhir Chaudhary

निर्भीक दृष्टि, निष्पक्ष विचार, सच की बुलंद आवाज़। संकल्प - जनहित सर्वोपरि, अन्याय से संघर्ष। ‘सत्यमेव जयते’ - सत्य का साहस, सम्मान का संकल्प, अस्तित्व की जंग।

Leave a Comment

error: Content is protected !!