---Advertisement---

एसपी ने यूपी-112 के पुलिसकर्मियों की जानी समस्याएं |

जानकारी के अनुसार एसपी एनपी सिंह ने मंडी स्थित पुलिस लाइन के सभागार में आयोजित गोष्ठी मंे यूपी 112 की पीआरवी के कमांडर, सब कमांडर एवं होमगार्ड चालक कर्मचारियो के साथ वार्ता कर उनकी समस्याएं जानी तथा उनके त्वरित समाधान के निर्देश दिए।

On: October 17, 2026 1:55 PM
---Advertisement---

HIGHLIGHTS

सब्जी मंडी स्थित पुलिस लाइन में ड्यूटी, स्पिांस टाइम एवं प्रभावी गश्त करने के संबंध में दिए दिशा निर्देश

शामली। एसपी एनपी सिंह ने मंडी स्थित पुलिस लाइन में यूपी 112 पीवीआर के पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की गोष्ठी लेकर उनकी समस्याएं सुनी तथा समस्याओ के त्वरित समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिसकर्मियों को ड्यूटी, रिस्पांस टाइम एवं प्रभावी गश्त करने के भी दिशा निर्देश दिए।

जानकारी के अनुसार एसपी एनपी सिंह ने मंडी स्थित पुलिस लाइन के सभागार में आयोजित गोष्ठी मंे यूपी 112 की पीआरवी के कमांडर, सब कमांडर एवं होमगार्ड चालक कर्मचारियो के साथ वार्ता कर उनकी समस्याएं जानी तथा उनके त्वरित समाधान के निर्देश दिए। एसपी ने यूपी-112 की सेवाओं को और अधिक प्रभावी एवं जनोन्मुखी बनाने, सूचना प्राप्त होते ही घटनास्थल पर त्वरित रिस्पांस देने तथा निर्धारित रिस्पांस टाइम का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए साथ ही ड्यूटी के दौरान सतर्कता, अनुशासन एवं संवेदनशीलता बनाए रखते हुए अपने दायित्वों का पूर्ण निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने हेतु निर्देशित किया गया।

इसके साथ ही फायर टेंडर की उपलब्धता एवं आवश्यक व्यवस्थाओं, यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत ट्रैफिक प्लान की प्रभावी तैयारी तथा संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल के साथ पीआरवी-112 द्वारा प्रभावी एवं निरंतर गश्त किए जाने के संबंध में भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। एसपी ने सभी पीआरवी कर्मचारियों को निर्धारित समय पर ड्यूटी पर उपस्थित होने, अपने क्षेत्र की भौगोलिक एवं संवेदनशीलता संबंधी जानकारी रखने तथा किसी भी सूचना पर तत्काल एवं समुचित कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक शामली सुमित शुक्ला, प्रतिसार निरीक्षक विक्रम सिंह सहित यूपी-112 के अधिकारी, कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Sudhir Chaudhary

निर्भीक दृष्टि, निष्पक्ष विचार, सच की बुलंद आवाज़। संकल्प - जनहित सर्वोपरि, अन्याय से संघर्ष। ‘सत्यमेव जयते’ - सत्य का साहस, सम्मान का संकल्प, अस्तित्व की जंग।

Leave a Comment

error: Content is protected !!